18 April 2022 12:31 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार टीवी पर बेहद लोकप्रिय रियलिटी शो “इंडियाज गोट टैलेंट” के विनर की घोषणा कल रात हुए शो के ग्रैंड फिनाले में हुई। सोनी टीवी के फेमस रियलिटी शो की विनर एक म्यूजिकल जोड़ी रही है। राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले मनुराज और जयपुर के निवासी दिव्यांश कचोटिया को विनर घोषित किया गया है। ये जोड़ी बांसुरी के साथ वेस्टर्न संगीत की जुगलबंदी पेश कर दर्शकों का मन मोह लेती है। दोनो की जोड़ी शो पर ही संयोग से बनी। इंडियाज गोट टैलेंट के मंच पर दोनो अलग अलग पार्टनर के साथ आए थे।
दिव्यांश के साथी बीमार होने के कारण शो का हिस्सा नही बन सके और मनुराज के सहयोगी भी किसी कारणवश शो छोड़कर चले गए। दोनो शो से बाहर हो गए थे फिर दोनो ने प्रयोग के लिए जोड़ी बनाकर शो में परफॉर्म करने का फैसला लिया और भाग्य देखिए,दोनो विजेता भी बन गए। दोनो को 20 लाख रुपए की ईनामी राशि मिली है और साथ मे एक कार भी मिली है। दोनो म्यूजिक कंपोजर को बॉलीवुड में काम भी मिल गया है। दोनो रोहित शेट्टी की अगली फिल्म “सर्कस” का संगीत रच रहे है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com