02 September 2021 12:22 PM

चंगोई चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे चंगोई के 31 वर्षीय युवक की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार जयप्रकाश दत्तक पुत्र तुलछाराम मेघवाल निवासी चंगोई ने रिपोर्ट दी कि उसका रिश्ते में भाई जयसिंह पुत्र भींवाराम बुधवार दोपहर ढाई बजे अपने ससुराल साहवा जाने के लिए निकला था।
तारानगर में चंगोई चौराहे पर जयसिंह बस का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान तारानगर की तरफ से आ रही रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए उसके भाई को बस से टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोग उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने बस थाने के आगे खड़ी कराई।

RELATED ARTICLES
03 March 2023 01:02 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com