15 December 2022 12:24 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,तीन बहनों का इकलौता भाई था अशोक, हादसे में बाप-बेटे दोनों की मौत चालक घायलों को तड़पता छोड़ वाहन समेत भागा बायतु.भीमड़ा गांव के जांगुओं की ढाणी की सरहद में एक बोलेरो चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में जाकर सामने से आ रहे पिता व पुत्र को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार भेराजराम (50) किशनाराम जाति जाट निवासी मेराजोनियों की बेरी बाटाडू अपने पुत्र अशोक कुमार (17) के साथ भीमड़ा स्थित दुकान पर जा रहे थे कि सामने से आई एक बोलेरो गाड़ी के चालक ने तेज गति से चलाते हुए गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार कर पिता व पुत्र को कुचल दिया, जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बोलेरो चालक घायलो को तड़पता छोड़ वाहन को मौके से लेकर भागने लगा लेकिन टायर फटने के कारण वह घटना से तीन सौ मीटर दूर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। गम्भीर घायलों को निजी वाहनों में बाड़मेर ले जाया गया, जहां रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों शव राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर ले जाए गए, जहां पोस्टमाटज़्म के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। जांगुंओं की ढाणी की ढाणी ग्राम पंचायत मुख्यालय के आगे हुए इस हादसे का कारण बनी बोलेरो जांगुओं की ढाणी सरपंच की है, जो उनके पुत्र ओमप्रकाश के नाम से पंजीकृत है। परिजनों ने इस हादसे की रिपोटज़् पुलिस थाने में दी है। तीन बहनों का इकलौता भाई था अशोक : इस हादसे में मृतक अशोक कुमार अपनी तीन बहनों का इकलौता व सबसे छोटा लाड़ला भाई था। पिता व छोटे भाई की मौत का समाचार सुनते ही भेराजराम के पूरे परिवार में कोहराम मच गया। तीनों बहनों व उसकी माता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। हादसा इतना ह्रदय विदारक था कि हर किसी की आंखें नम हो गई।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
27 December 2021 12:50 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com