24 February 2023 06:16 PM

जोग संजोग टाइम्स,
नागौर पुलिस ने धोखाधड़ी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर युवक से चार लाख रुपए हड़प लिए थे। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ चूरू में भी धोखाधड़ी का एक केस दर्ज हो रखा है
जिले की मौलासर पुलिस ने बताया कि बड़ी बैरी रहने वाले हनीफ खां पुत्र बक्सु खां कायमखानी की ओर से एक रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें बताया था कि दिल्ली रहने वाले कुलजीत अरोड़ा पुत्र अरविंदर सिंह ने विदेश भेजने का झांसा दिया फिर वहां अच्छी नौकरी दिलाने की बात कही।
जिसकी एवज में उसने चार लाख रुपए हड़प लिए। आरोपी ने फिर ना तो विदेश भेजा ना ही चार लाख रुपए वापस किए। जब भी बात करता तो टालमटोल करता। ऐसे में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिस पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को राजोरी गार्डन से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
09 July 2023 06:07 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com