13 May 2022 03:29 PM

जोग संजोग टाइम्स,
जिले के जैतसर कस्बे में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव रेल ट्रैक पर मिला। उसके गुरुवार रात या शुक्रवार अल सुबह किसी ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को जैतसर के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया। युवक कहां का रहने वाला है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
रात साढ़े आठ बजे के बाद सुबह जाती है ट्रेन
जैतसर कस्बे से होकर रात करीब साढ़े आठ बजे बीकानेर से श्रीगंगानगर होते हुए दिल्ली सरायरोहिल्ला को जाने वाली ट्रेन गुजरती है। इसके बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ ट्रेन इसी ट्रैक से जाती है। इस बीच कोई ट्रेन नहीं होने से आशंका जताई जा रही है कि हादसा रात साढ़े आठ बजे या अल सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ है।
हॉस्टल के पास हुआ हादसा
जैतसर कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर गांव बुगिया और जैतसर के बीच समाज कल्याण हॉस्टल के पास यह हादसा हुआ। सुबह इलाके के लोगों ने यहां शव होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की फोटो आसपास के थानों में भिजवाकर युवक की पहचान करने के प्रयास शुरू किए हैं। आसपास के इलाकों में गुमशुदा लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
08 February 2022 11:44 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com