14 March 2022 12:49 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार सेल्फी के चक्कर में युवा अपनी जान गंवा रहे हैं। कई बार पहाड़ों पर तो कई बार पानी के पास सेल्फी लेने से दुर्घटना घटित हुई है। इसी तरह हथियार से सेल्फी लेते समय युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। बाड़ी सदर थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह राजावत से मिली जानकारी के अनुसार हथियार के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में मोबाइल का बटन दबाने के बजाय ट्रिगर दबने से यहां एक युवक की जान चली गई। मामला बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के उमरेह गांव का है। गांव के रामविलास मीना का पुत्र सचिन मीना (19) रविवार को अपने खेत में अवैध हथियार के साथ सेल्फी ले रहा था।
इस दौरान उसने एक हाथ में मोबाइल फोन तो दूसरे हाथ में अवैध देसी कट्टा ले रखा था। सेल्फी खींचने के दौरान गलती से फोन का बटन दबने के बजाय अवैध हथियार का ट्रिगर दब गया। हथियार लोडेड होने के कारण गोली सीधे उसके सिर में लगी।

RELATED ARTICLES
21 March 2023 10:55 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com