16 June 2021 03:43 PM

सीकर, सीकर जिले में खाकी वर्दी एक बार फिर शर्मसार हुई है। सीकर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को अपने ही जिगरी दोस्त की बहन से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया हैं। आरोप है कि भाई से दोस्ती के नाम पर घर आना-जाना कर पहले तो संबंध बनाए और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुलिसकर्मी पुलिस कमिश्नरेट जयपुर में तैनात है। गिरफ्तार कॉन्स्टेबल संजय झुंझनू जिले का रहने वाला है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग जयपुर में पुलिस कमिश्नरेट में थीं। संजय पर आरोप है कि उसने अपने ही दोस्त की बहन के साथ शादी का झांसा देकर 6 साल तक संबंध बनाए और फिर वर्दी का रौब दिखाते हुए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। मामले की शिकायत मिलने के बाद दादिया पुलिस थाने ने कार्रवाई करते हुए संजय को गिरफ्तार कर लिया।
मामले की जानकारी देते हुए सीकर ग्रामीण के एसआई राजेश आर्य ने बताया कि 26 मई 2021 को महिला ने दादिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके भाई के दोस्त संजय ने शादी के नाम पर उससे लगातार 6 साल तक कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। महिला की शिकायत पर दादिया पुलिस ने झुंझनू के हुकुमपुरा निवासी संजय को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES
25 December 2022 06:53 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com