23 July 2023 04:40 PM

ब्रेकिंग: शहर के इस रेस्टोरेंट मालिक की पीट-पीटकर हत्या, कर्मचारियों ने हॉकी-पलटे से वार कर सिर फोड़ा
जयपुर में शनिवार रात एक रेस्टोरेंट मालिक की दो कर्मचारी भाइयों ने हत्या कर दी। खाना बनाने की बात को लेकर रेस्टोरेंट मालिक और दो वर्कर के बीच कहासुनी हुई थी। झगड़े में गुस्साए भाइयों ने हॉकी और पलटे से ताबड़तोड़ वार कर रेस्टोरेंट ओनर का सिर फोड़ दिया। जबड़ा भी तोड़ दिया। फिर रेस्टोरेंट मालिक को मरा समझकर दोनों भाई शटर को बाहर से लॉक कर फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची कालवाड़ थाना पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शव का पोस्टमाॅर्टम करवाया। सिटी FSL टीम की मदद से सबूत जुटाने के साथ ही हत्या कर भागे दोनों वर्कर भाइयों की तलाश की जा रही है। SHO (कालवाड़) रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया- नागौर निवासी रिटायर्ड फौजी हमीर सिंह (45) का मर्डर हुआ है। जो करणी विहार में परिवार के साथ रहकर कालवाड़ रोड माचवां में न्यू भवानी नाम से रेस्टोरेंट चलाता था। हमीर के रेस्टोरेंट में उत्तर प्रदेश निवासी दो भाई सुनील और बबलू काम करते थे। शनिवार रात को खाना बनाने की बात को लेकर दोनों भाइयों से ओनर हमीर सिंह की कहासुनी हो गई। रेस्टोरेंट में खाना खाने आए कस्टमर्स को देखकर एक बार कहासुनी खत्म हो गई। कस्टमर्स के जाने के बाद रात करीब 11 बजे रेस्टोरेंट का शटर बंद कर दिया। रेस्टोरेंट के अंदर दोनों भाइयों से मालिक की बातचीत के दौरान दोबारा कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में झगड़ा होने पर दोनों भाइयों ने हॉकी और पलटे से हमीर सिंह पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार कर हमीर सिंह का सिर फोड़ने के साथ ही जबड़ा तोड़ दिया। फिर फरार हो गए।

RELATED ARTICLES
14 January 2023 09:29 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com