02 March 2023 05:47 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर में तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। बादलवाही और रिमझिम के बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मई और जून में गर्मी कई रिकार्ड तोड़ सकती है। जनजीवन के साथ ही फसलों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।
बीते चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आमतौर पर बीकानेर में इन दिनों में तीस डिग्री के आसपास पारा रहता है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस है। होली के आसपास ठंडी हवाओं का दौर रहता है, जो इस बार भी है। रात करीब आठ बजे बाद हवा में ठंडक का अहसास हो रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। मार्च का महीना अभी शुरू हुआ है, ऐसे में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। वर्ष 1924 में बीकानेर में मार्च के महीने में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचा था। इस बार ये रिकार्ड टूटने की आशंका जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
08 October 2022 12:14 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com