25 February 2022 12:54 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज जबरदस्त तेजी के साथ खुला है। इस समय यह 1,300 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 55,824 पर कारोबार कर रहा है। इससे निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।
मार्केट कैप 249 लाख करोड़ के पार
लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 250.40 लाख करोड़ रुपए है जो गुरुवार को 242.28 लाख करोड़ रुपए था। कल निवेशकों को 13.4 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। सेंसेक्स आज 792 अंक ऊपर 55,321 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 55,700 का ऊपरी और 55,299 का निचला स्तर बनाया। इसके सभी 30 शेयर्स बढ़त में हैं।
इंडसइंड सबसे ज्यादा बढ़ा
बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में इंडसइंड बैंक 4.86% बढ़ा है। टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3% से ऊपर जबकि विप्रो, बजाज फिनसर्व, TCS, अल्ट्राटेक, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक, SBI, HCL टेक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, एयरटेल, NTPC और HDFC के स्टॉक 2 से 3% तेजी में हैं।
टाइटन और कोटक बैंक भी तेजी में
इनके अलावा टाइटन, कोटक बैंक, HDFC बैंक, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, सनफार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, नेस्ले और डॉ. रेड्डी के शेयर 2% तक बढ़े हैं। सेंसेक्स के 87 शेयर्स अपर और 199 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा का उतार-चढ़ाव नहीं हो सकता है सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से 2,062 के शेयर्स तेजी में और 549 गिरावट में हैं। 33 स्टॉक एक साल के ऊपरी और 35 एक साल के निचले स्तर पर हैं। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 386 अंकों की तेजी के साथ 16,634 पर कारोबार कर रहा है। इसके 50 शेयर्स में से 48 बढ़त में और 2 गिरावट में हैं।
चारों इंडेक्स तेजी में हैं
निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स मिडकैप, नेक्स्ट 50, फाइनेंशियल और बैंक 2 से 3% से ज्यादा ऊपर हैं। निफ्टी 16,515 पर खुला था और 16,478 का निचला तथा 16,587 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके गिरने वाले में केवल ब्रिटानिया और सिप्ला हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, UPL, अडाणी पोर्ट और टाटा स्टील हैं।
गुरुवार को 2,700 अंकों की गिरावट थी
इससे पहले गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 2700 पॉइंट (4.72%) गिरकर 54,529 पर जबकि निफ्टी 815 पॉइंट (4.78%) टूटकर 16,247 पर बंद हुआ। लिस्टेट कंपनियों का मार्केट कैप 242.28 लाख करोड़ रुपए रहा। इस गिरावट से निवेशकों के कल 13.4 लाख करोड़ रुपए डूब गए थे।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com