01 June 2021 05:08 PM

जोग संजोग टाइम्स
जयपुर/बीकानेर, राजधानी जयपुर में नाबालिग टेनिस प्लेयर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग ने कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।बताया जा रहा है कि नाबालिग एसएमएस स्टेडियम में कोचिंग के लिए आती थी। उसका दो महीने से शोषण हो रहा था। इस बाबत उसने शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जांच ज्योतिनगर थानाधिकारी सरोज धायल कर रही है।पुलिस ने बताया कि जयपुर के सिविल लाइन सोडाला निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी टेनिस कोचिंग के लिए पिछले एक साल से एसएमएस स्टेडियम में कोच गौरांग नलवाया के पास जाती है। कोच गौरांग नलवाया पर ही रेप का आरोप है। पीड़ित का आरोप है कि कोच गौरांग नलवाया ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर एसएमएस स्टेडियम में दुष्कर्म किया। यहां तक की उदयपुर ले जाकर भी आरोपी कोच ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का यह सिलसिका करीब दो महीने तक चला। अब पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

RELATED ARTICLES
06 September 2023 05:57 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com