07 May 2022 02:37 PM

जोग संजोग टाइम्स,
क्यूबा के हवाना में एक होटल में जोरदार धमाका हुआ है. इस ब्लास्ट में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 74 लोग घायल हो गए. धमाके की वजह गैस का रिसाव बताई जा रही है. दरअसल राजधानी हवाना के लग्जरी होटल साराटोगा में 96 कमरे हैं, होटल का रेनोवेशन हो रहा था, इस वजह से यहां कोई भी गेस्ट नहीं था. इस हादसे के बाद राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने ट्वीट कर दुख जाता है. उन्होंने कहा कि यह कोई अटैक नहीं है, न ही किसी तरह का बम ब्लास्ट है. यह गैस रिसाव की वजह से हुआ है. यह एक दुखद घटना है.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक विस्फोट की वजह से आसपास की इमारतें भी प्रभावित हुई हैं. लिहाजा यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित किया गया है. बताया जा रहा है कि विस्फोट एक ट्रक के कारण हुआ था जो होटल में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति कर रहा था. ब्लास्ट होने की वजह से होटल के चारों ओर धुआं फैल गया. लोग सड़कों की ओर दौड़ पड़े. एजेंसी के मुताबिक क्यूबा के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्री जोस एंजेल पोर्टल ने बताया कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि ओल्ड हवाना में बने 19वीं सदी के होटल के मलबे में लोग फंसे हो सकते हैं

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
10 March 2023 04:04 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com