15 January 2024 05:11 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर, 15 जनवरी। यातायात नियमों की पालना और सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जागरूकता रैली से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत हुई। जिला कलेक्ट्रेट परिसर से पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने यातायात पुलिस की दुपहिया वाहन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गौतम ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति आमजन को सजग करने और नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह रैली निकाली गई है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान 14 फरवरी तक नियमित रूप से विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी ।इस दौरान विद्यालयों में यातायात जागरूकता शिविर और एमवी एक्ट के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) दीपक शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी भारती नैथानी, यातायात प्रभारी कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
*नुक्कड़ नाटक, जागरूकता शिविर, हेलमेट वितरण, रिफ्लेक्टर टेप लगाने सहित विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन*
यातायात प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन जिला पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पूरे माह विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। इस दौरान हेलमेट और पुष्प भेंट कर आमजन से हेलमेट पहनने का निवेदन किया जाएगा। साथ ही ऊंट गाड़े और धीमी गति के वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने, पशुओं के सींगो पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने, बीमा करवाने, टोल नाकों पर वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर आयोजित करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की समझाइश, भारी वाहन चालकों को नशा मुक्त जीवन जीने हेतु प्रेरित करने, टोल नाकों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रदर्शन, सहित विद्यालयों में जागरूकता शिविर और पेंटिंग प्रतियोगिता इत्यादि के माध्यम से यातायात नियमों के आमजन को जानकारी देकर प्रेरित किया जाएगा।
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर, 15 जनवरी। यातायात नियमों की पालना और सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जागरूकता रैली से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत हुई। जिला कलेक्ट्रेट परिसर से पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने यातायात पुलिस की दुपहिया वाहन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गौतम ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति आमजन को सजग करने और नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह रैली निकाली गई है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान 14 फरवरी तक नियमित रूप से विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी ।इस दौरान विद्यालयों में यातायात जागरूकता शिविर और एमवी एक्ट के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) दीपक शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी भारती नैथानी, यातायात प्रभारी कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नुक्कड़ नाटक, जागरूकता शिविर, हेलमेट वितरण, रिफ्लेक्टर टेप लगाने सहित विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन
यातायात प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन जिला पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पूरे माह विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। इस दौरान हेलमेट और पुष्प भेंट कर आमजन से हेलमेट पहनने का निवेदन किया जाएगा। साथ ही ऊंट गाड़े और धीमी गति के वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने, पशुओं के सींगो पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने, बीमा करवाने, टोल नाकों पर वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर आयोजित करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की समझाइश, भारी वाहन चालकों को नशा मुक्त जीवन जीने हेतु प्रेरित करने, टोल नाकों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रदर्शन, सहित विद्यालयों में जागरूकता शिविर और पेंटिंग प्रतियोगिता इत्यादि के माध्यम से यातायात नियमों के आमजन को जानकारी देकर प्रेरित किया जाएगा।
RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
20 April 2022 11:09 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com