20 March 2022 11:55 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
मिली जानकारी के अनुसार जिले के देशनोक थानांतर्गत पलाना के पास बोलरो व ट्रक के बीच हुए हादसे में दो जनों की मौत हो गई है। जबकि कई जने घायल हो गये है। जानकारी के अनुसार सुबह 6:45 बजें के आसपास करणी कैमिकल फैक्ट्री के पास देशनोक पलाना रोड़ पर बोलेरो व मिनी ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में मृतक सूर्यप्रताप सिंह मदनसिंह 22वर्ष,सुभाष पूरा ,मांगू सिंह पुत्र नवल सिंह20 वर्ष भुट्टो का चौराहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार से पांच जने घायल हो गये है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया है। देशनोक थाने के हैड कांस्टेबल नथाराम से मिली जानकारी अनुसार गाडिय़ों की आमने सामने की टक्कर में 2 की मौके पर मौत वहीं 5 घायलों को हुए। घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई रणजीत सिंह सहित जाप्ता मौके से बीकानेर पीबीएम अस्पताल लेकर गए हैं। जहां इलाज जारी है। घायल की पहचान रामकिसन, इन्दा कालोनी,राजेंद्र सिह सुभाष पुरा,विजयपाल भांभू, सुभाष पुरा,शर्मा सिह, पंजाब ट्रक चालक,बलवीर सिह, मिनी ट्रक खलासी के रूप में हुई है।हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर सड़क के दोनों ओर लगे जाम को खुलवाया गया।बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी लोग करणीमाता का दर्शन कर बीकानेर लौट रहे थे।

RELATED ARTICLES
16 November 2022 04:32 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com