20 February 2022 12:08 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पैसों का तकादा करने पर मारपीट करने और बाइक की चाबी निकालने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली थाने में हरिशचन्द्र सोनी ने मोहन सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना जैल रोड़ चौराहा पर 19 फरवरी की शाम को पौने आठ बजे के आसपास की है। इस सम्बन्ध में प्रार्थी ने बताया कि उसने आरोपी से पैसों का तकादा किया तो आरोपी आग बबूला हो गया। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने इस दौरान उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की ओर गाड़ी की चाबी निकाल ली। इस मारपीट में प्रार्थी को चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
20 December 2021 02:51 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com