21 October 2022 06:14 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
दीपावली के अवसर पर जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा एमएस कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 183 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, नगर निगम उपायुक्त सुमन शर्मा, एमएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजयश्री गुप्ता, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष राजेंद्र जोशी बतौर अतिथि मौजूद रहे।इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि रंगोली के शानदार रंगों ने त्यौहार में एक ऊर्जा भर दी। दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संभागीय आयुक्त ने कहा कि सभी शांति, सौहार्द भाईचारे के साथ परंपरागत तरीके से दीवाली मनाएं।*
यह रहे परिणाम
एकल रंगोली प्रतियोगिता में अंजली चौधरी प्रथम, पूर्णिमा बुच्चा द्वितीय तथा चेष्टा स्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह प्रतियोगिता में निकिता ग्रुप प्रथम, निशा तंवर ग्रुप द्वितीय तथा कुंजल ग्रुप तृतीय रहा। दोनो वर्गों में 7-7 सांत्वना पुरस्कार दिए गए। निर्णायक मंडल में रामपुरिया कॉलेज के अनिकेत कच्छावा, आर्टिस्ट रवि शर्मा, मनोज सोलंकी तथा एमएस कॉलेज की डॉ श्रद्धा शामिल रहे।कार्यक्रम समन्वयक ज्योति स्वामी, नगर निगम की नीलू भाटी तथा इवेंट मैनेजर पारस सुराणा, अरबाज खान तथा भुवन सिंह सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
दीपावली के अवसर पर जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा एमएस कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 183 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, नगर निगम उपायुक्त सुमन शर्मा, एमएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजयश्री गुप्ता, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष राजेंद्र जोशी बतौर अतिथि मौजूद रहे।इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि रंगोली के शानदार रंगों ने त्यौहार में एक ऊर्जा भर दी। दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संभागीय आयुक्त ने कहा कि सभी शांति, सौहार्द भाईचारे के साथ परंपरागत तरीके से दीवाली मनाएं।

यह रहे परिणाम
एकल रंगोली प्रतियोगिता में अंजली चौधरी प्रथम, पूर्णिमा बुच्चा द्वितीय तथा चेष्टा स्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह प्रतियोगिता में निकिता ग्रुप प्रथम, निशा तंवर ग्रुप द्वितीय तथा कुंजल ग्रुप तृतीय रहा। दोनो वर्गों में 7-7 सांत्वना पुरस्कार दिए गए। निर्णायक मंडल में रामपुरिया कॉलेज के अनिकेत कच्छावा, आर्टिस्ट रवि शर्मा, मनोज सोलंकी तथा एमएस कॉलेज की डॉ श्रद्धा शामिल रहे।कार्यक्रम समन्वयक ज्योति स्वामी, नगर निगम की नीलू भाटी तथा इवेंट मैनेजर पारस सुराणा, अरबाज खान तथा भुवन सिंह सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
21 January 2023 04:12 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com