09 January 2023 03:29 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
सर्दी से बचने के लिए कमरे में सिगड़ी जलाकर सोए परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई और 3 महीने के मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में मां-बेटी शामिल है। मामला चूरू जिले के रतनगढ़ इलाके का है।
सीआई सुभाष बिजारणिया ने बताया कि रविवार रात को गौरीसर गांव निवासी अमरचंद प्रजापत (60) की पत्नी सोना देवी, बहू गायत्री देवी (36) पत्नी राजकुमार, पोती तेजस्वनी (3) और 3 महीने का पोता खुशीलाल एक कमरे में सो रहे थे।
रात को सर्दी से बचने के लिए सास-बहू ने कमरे में सिगड़ी जला रखी थी। सुबह करीब 8 बजे तक उनके कमरे का गेट नहीं खुला तो अमरचंद ने कमरे का गेट खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इस पर अमरचंद ने खिड़की तोड़कर देखा तो सभी लोग चारपाई पर सोते नजर आए और कोई हलचल नहीं थी। 3 महीने का पोता खुशीलाल रो रहा था।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com