28 July 2024 06:14 PM

बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में रोड़ क्रॉस कर रहे पति-पत्नी को एक जीप ने टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। दोनों को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया,जहां पति की ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं,घायल महिला को ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जयपुर रोड पर लाडनू टीपनी निवासी संग्राम सिंह अपनी पत्नी के साथ रोड़ क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान उनको एक जीप ने टक्कर मार दी। इस संबंध में बिग्गा बास श्रीडूंगरगढ़ निवासी महावीर सिंह ने जीप चालक के खिलाफ व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। महावीर ने रिपोर्ट में बताया कि लाडनू के टीपनी निवासी संग्राम सिंह उसकी बस में काम करता है। 26 जुलाई को शाम सवा आठ बजे के आसपास अपनी पत्नी के साथ डॉक्टर को दिखाकर तिलक नगर के सामने जयपुर रोड पर टेंपों से उतरकर तिलक नगर जाने के लिए रोड़ क्रॉस कर रहा था। सोफिया स्कूल की तरफ से थार जीप आई व दोनों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। जिन्हें ईलाज के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर गये। जहां संग्राम सिंह की दौरान ईलाज मृत्यु हो गई व उसकी पत्नी को ईलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने थार जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
28 February 2024 09:15 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com