21 October 2021 11:16 AM

बीकानेर, जामसर पुलिस थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस लड़ाई-झगड़े में दो लोगों को चोटें आई, जिनको पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।
थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मामला जामसर का है। जहां दो पक्षों में जमीन को लेकर पुराना विवाद है। इस विवाद में पहले दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था, जिसकी आज पंचायती करने जा रहे थे।
इसी दौरान दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई और झगड़ पड़े। उन्होंने बताया कि झगड़े में दो लोगों को चोटें आई है जो कि पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। पवन कुमार के अनुसार पुलिस घायलों के पर्चा बयान लेने गई हुई हैं। पर्चा बयान के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
28 December 2022 11:03 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com