21 September 2023 03:30 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में आज सुबह वृंदावन एनक्लेव कॉलोनी में एक निजी स्कूल की बस को सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी ने साइड से टक्कर मार दी। इससे बस का नियंत्रण बिगड़ गया। उसमें सवार 14 बच्चों को चोटें आई है। बच्चों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ बच्चों को छुट्टी दे दी। कइयों का उपचार चल रहा है।व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे वृंदावन एनक्लेव कॉलोनी में दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस को सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी ने साइड से टक्कर मार दी। इस कारण बस पलट गई। स्कूल बस और बोलेरो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार जिनके गंभीर चोटें है उनका उपचार चल रहा है।मच गई अफरा-तफरी
अचानक से हुई इस घटना के बाद एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग एक़ित्रत हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बच्चों को पीबीएम अस्पताल ले गया। बच्चों के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल बच्चों का उपचार ट्रोमा सेन्टर में चल रहा है।

RELATED ARTICLES
21 February 2022 05:59 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com