21 May 2022 03:29 PM

जोग संजोग टाइम्स,बीकानेर
नोखा में महिला को विभिन्न स्थानों पर ले जाकर सामूहिक बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 9 मई की सुबह वह दवा लेने के लिए ससुराल से नोखा आई थी। दवा लेने के बाद उसके भाई का फोन आया और उसे गांव आने की बात कही। इस पर वह अपने गांव जाने के लिए एक गाड़ी में बैठ गई। इसमें दो महिलाएं व छह आदमी बैठे थे।
गाड़ी एक ढाणी के पास पहुंची तो दोनों महिलाएं नीचे उतर गई और कुछ दूर आगे जाकर दो आदमी भी उतर गए। उसने गाड़ी में सवार आदमियों से पूछा कि अभी तक उसका गांव नहीं आया तो उन्होंने कहा कि आगे छोड़ देंगे। इस पर उसने गाड़ी से नीचे उतारने का बोला तो एक आदमी ने उसे पकड़ लिया और दूसरे ने उसके मुंह पर मुक्का मारा। जिससे खून निकलने लगा। बाद में गाड़ी के शीशे बंद कर दिए और जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए। जहां चारों ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।
नोखा पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
 
        				30 October 2025 02:43 PM
 
        				27 December 2022 08:00 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com