14 January 2022 05:19 PM
मल मास खत्म होने जा रहा है। आम तौर पर मल मास खत्म होते ही आपको शादियों की गूंज सुनाई देने लग जाती है। जिन घरों में शादियाँ होनी है उनके घर वाले शादी की ख़रीदारी में लग जाते है जिससे बाज़ारों में भी रौनक दिखाई देने लग जारी है लेकिन शायद इस बार ये रौनक फीकी रह सकती है।
जिस तरह से कोरोना एक बार फिर फैल रहा है राज्य सरकार ने शादियों को लेकर नई गाइड लाइन जारी कर दी है।गाइड लाइन के अनुसार लोग सीमित दायरे में ही शादी-विवाह आयोजन करने की सोच बना रहे है। 15 जनवरी से फिर से मांगलिक एवं शुभ कार्यक्रमों का आगाज होगा और शहनाइयां गूंजेंगी। जिन परिवारों में शादी-विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन होने हैं, उनमें तैयारियां चल रही हैं।
जनवरी/फरवरी में शादी-विवाह के कई श्रेष्ठ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मकर संक्रांति के बाद जनवरी में शादी-विवाह के कई मुहूर्त हैं। 22, 23, 25, जनवरी को श्रेष्ठ मुहूर्तों में बड़ी संख्या में विवाह आयोजन होने हैं। वहीं फरवरी में भी 5, 9, 10, 16, 18, 19 तारीख को श्रेष्ठ मुहूर्त है। इन मुहूर्तो में शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक बड़ी संख्या में शादी-विवाह के आयोजन तय हो रखे हैं।
जिन परिवारों में इस महीने शादी -विवाह के आयोजन होने हैं, उनमें लगभग सभी तैयारियां हो चुकी हैं। भवन, रथ, बाजा, घोड़ी, लाइट, टैंट, हलवाई, कैटरिंग, डीजे, फास्ट फूड, डेकोरेशन सहित विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं को लेकर पहले ही बुकिंग हो चुकी है। विभिन्न प्रकार की खरीदारी हो चुकी है।
दूल्हा -दुल्हन के वस्त्र, आभूषण आदि तैयार होने के साथ बुकिंग भी हो चुकी है। कोविड के बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्य सरकार की ओर से जारी की गई गाइड लाइन में बंदिशों को लेकर विवाह आयोजन परिवारों को सोचने के लिए मजबूर किया है। मेहमानों की संख्या सीमित की जा रही है। आयोजन को बड़े स्तर पर न कर कोविड प्रोटोकॉल की पालना के तहत आयोजित करने का मानस लोग बना चुके हैं।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
16 September 2022 02:12 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com