10 March 2022 12:11 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
पंडारक ( पटना) l नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत युवाओं की सहभागिता पर गंगा दूतों का दो दिवसीय ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण बालिका विद्यापीठ के सभाकक्ष में समापन के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज ने कहा कि युवाओं के सहयोग से गंगा स्वच्छ निर्मल अविरल और पावन बनेगी l
उन्होंने कहा कि लोगों से जनसंपर्क गोष्टी प्रचार प्रसार और नुक्कड़ नाटक अभिनय लोकगीत रैली पदयात्रा आदि जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से गंगा को स्वच्छ बनाने का अभियान चलाया जा सकता है l
नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी दीपेंद्र मणि ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की भागीदारी युवा मंडल गंगा के तट पर विविध कार्यक्रमों के आयोजन से गंगा स्वच्छता को नया आयाम मिलेगा l इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा रैली स्लोगन पदयात्रा चित्रांकन निबंध आदि के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l
पंडारक ग्राम पंचायत के सरपंच कृष्ण मुरारी सिंह पूण्यार्क शिवा युवा महिला मंडल की संचालिका अंजू देवी स्वावलंबन के सचिव अनमोल कुमार वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक शंकर शेष ग्राम मंगलम के सचिव भोला प्रसाद आदि ने गंगा स्वच्छता के संदर्भ में विविध आयामों पर विस्तार से चर्चा की l

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
07 September 2021 09:15 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com