24 February 2022 12:21 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार शहर के कोटगेट थानान्तर्गत देर रात तलवारबाजी की घटना से दहशत का माहौल हो गया। पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात में पुलिस ने तीन जनों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार धोबी तलाई में हुई तलवारबाजी प्रकरण में पर्चा बयान पर धोबीतलाई निवासी कमरूदीन, असलम व समीर को पकड़ा है। जिन पर धारा 307 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि इसको लेकर पीडि़त मोहम्मद अली ने मामला दर्ज करवाया। पीडि़त की आरोपियों से पुरानी रंजिश थी। एक साल पहले पीडि़त पक्ष ने आरोपियों के साथ मारपीट की थी। मामले में पहले से मुकदमें दर्ज हैं। बीती रात करीब 12 बजे अली जब घर जा रहा था तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। उस पर तलवार से वार किए। अली के एक हाथ व दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी। उसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर भर्ती करवाया गया है।

RELATED ARTICLES
09 July 2024 08:27 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com