25 September 2021 02:11 PM

जयपुर के चाकसू में शनिवार सुबह NH-12 निमोडिया मोड़ पर ट्रक और वेन की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को चाकसू के सैटेलाइट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मारे गए सभी लोग वैन में सवार थे। इनमें वैन का ड्राइवर भी शामिल है। बाकी पांच लोग बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र के गौरधनपुरा नयापुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो रीट की परीक्षा देने सीकर जा रहे थे। वैन में करीब 11 लोग सवार थे। यह हादसा निमोडिया कट के पास हुआ। एक ईको वैन बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी। घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। इनका महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। एक परीक्षार्थी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे जयपुर रेफर किया गया है। बाकी दो घायलों का चाकसू हॉस्पिटल में और दो का महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा

RELATED ARTICLES
23 April 2022 07:09 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com