04 March 2023 11:58 AM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
फाल्गुन शुक्ल प्रदोषकाल व्यापिनी चतुर्दशीयुक्त पूर्णिमा पर 6 मार्च को मनाया जाएगा। होली का त्योहार सम्पूर्ण राजस्थान के साथ देश के अधिकतर प्रदेशों 6 मार्च को मनाया जायगा वह 7 मार्च को रंगों का त्योंहार मनाया जायगा हालांकि राजस्थान में भद्रा के साए में होलिका दहन होगा। जयपुर में होलिका दहन का समय शाम 6 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
धर्म शास्त्रों के अनुसार प्रदोषकाल व्यापिनी पूर्णिमा पर गोधूली बेला में होलिका का दहन किया जाता है। फाल्गुन पूर्णिमा 6 मार्च को शाम 4.18 बजे प्रारंभ होगी, जो 7 मार्च को शाम 6.10 बजे तक रहेगी। राजस्थान में 6 मार्च को प्रदोष काल में पूर्णिमा मिल रही है। दूसरे दिन 7 मार्च को पूर्णिमा प्रदोष काल को स्पर्श नहीं कर पाएगी, इसलिए सम्पूर्ण राजस्थान में 6 मार्च को ही प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा पर गोधूली बेला में होलिका का दहन किया जाएगा।
ज्योतिषाचार्य पं. दोमादर प्रसाद शर्मा का कहना है कि होलिका दहन प्रदोषकालयुक्त गोधुली बेला में किया जाना शास्त्र सम्मत है। सूर्यास्त के 12 मिनट पहले और 12 मिनट बाद तक गोधूली बेला का समय रहता है। जबकि प्रदोषकाल सूर्यास्त के करीब दो घंटे बाद तक रहता है। 6 मार्च को सूर्यास्त शाम 6.26 बजे होगा। 7 मार्च को सूर्यास्त 6.27 बजे होगा, जबकि इससे पहले शाम 6.10 बजे पूर्णिमा समाप्त हो जाएगी।
भद्रा के साए में होलिका का दहन… ज्योतिषाचार्य चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया कि धर्मसिन्धु शास्त्रानुसार होलिका दहन में भद्रा को टाला जाता है, लेकिन भद्रा का समय यदि निशीथ काल (अर्द्धरात्रि) के बाद चला जाता है, तो होलिका दहन (भद्रा के मुख को छोड़कर) भद्रा पुच्छकाल या प्रदोषकाल में करना चाहिए। 6 मार्च को प्रदोषकाल में पूर्णिमा शाम 6. 27 बजे से 6.39 बजे तक रहेगी। इस बीच शाम 4.18 बजे से दूसरे दिन 7 मार्च को तड़के 5.14 बजे तक भद्रा रहेगी। इस बार राजस्थान सहित देश में अधिकांश जगहों पर भद्रा के साए में होलिका दहन होगा।
जयपुर सिटी पैलेसे में 6 मार्च को होलिका दहन जयपुर में सिटी पैलेस के साथ ही होलिका दहन का सिलसिला शुरू होता आया है। इस बार सिटी पैलेस में 6 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा, वहीं धुलंडी 7 मार्च को मनाई जाएगी। सिटी पैलेस प्रबंधन के अनुसार सिटी पैलेस में होलिका दहन 6 मार्च को शाम 6.26 से 6.38 बजे के बीच किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
12 June 2021 05:05 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com