02 February 2022 06:42 PM
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने और ग्रुप में लोगों को जोडऩे वाले ग्रुप एडमिन को अब सोच-समझ कर लोगों को जोडऩा होगा। अगर व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर लोगों को जोडऩे में सावधानी नहीं बरती गई तो उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। अब जिले की पुलिस भी सोशल मीडिया पर पैनी निगाहें बनाए हुए है।
गौरतलब है कि ग्रुप एडमिन के पास कुछ एक्स्ट्रा अधिकार होते हैं। इन एक्स्ट्रा अधिकार के साथ ग्रुप एडमिन की कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारियां भी होती है। ऐसे में अगर किसी ग्रुप पर कोई गैरकानूनी काम किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी ग्रुप एडमिन पर भी तय होती है। ग्रुप एडमिन को मालूम होना चाहिए कि ग्रुप में कैसा कंटेंट शेयर किया जा रहा है। साथ ही ग्रुप पर किस कंटेंट को शेयर किया जाना चाहिए। वरना ग्रुप एडमिन को जेल तक जाना पड़ सकता है।
देश-विरोधी कंटेंट ना करें शेयर
व्हाट्सऐप ग्रुप पर देश-विरोधी कंटेंट ना शेयर करें। ऐसा करने पर कंटेंट शेयर करने वाले के साथ ग्रुप एडमिन की गिरफ्तारी हो सकती है। साथ ही ऐसे मामले में जेल भी हो सकती है। ऐसे एक मामले में उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई स्थानों पर व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ना शेयर करें पर्सनल इमेज और वीडियो
व्हाट्सऐप पर बिनी किसी की इजाजत के उसकी पर्सनल फोटो और वीडियो शेयर करना अपराध के दायरे में आता है। ऐसा करने पर फोटो वीडियो शेयर करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
हिंसा भड़काना
व्हाट्सऐप पर किसी भी धर्म का अपमान करने के वीडियो और फोटो करने और हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस गिरफ्तार कर सकती है और जेल जाना पड़ सकता है।
पोर्नोग्राफी
व्हाट्सऐप पर अश्लील चीजों को शेयर करना अपराध है। व्हाट्सएप पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी, देह व्यापार से जुड़े मैसेज शेयर करना अपराध के दायरे में आता है। इस मामले में जेल की सजा का प्रावधान है।

RELATED ARTICLES
23 December 2023 07:44 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com