21 August 2022 01:01 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर के अरजनसर में मोबाइल की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। क्षेत्र में फायर ब्रिगेड नहीं होने से आग बुझाने के लिए पानी टैंकर मंगवाने पड़े। पानी पहुंचता उससे पहले सबकुछ जलकर राख हो चुका था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
अरजनसर कस्बे के बाजार में स्थित इस दुकान में कई कंपनियों के महंगे मोबाइल के साथ ही ईमित्र कार्य के लिए कम्प्यूटर और अन्य सामान भी पड़ा था। एक अनुमान के मुताबिक करीब दस लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। श्रीराम मोबाइल एंड ई मित्रा नामक ये दुकान चंद्रपाल वर्मा और रामपाल वर्मा की है। दोनों पार्टनरशिप में यहां काम करते हैं। देर रात शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। दुकान व बाजार बंद थे, ऐसे में शुरूआत में किसी को पता नहीं पड़ा। बाद में आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को फोन किया। आसपास से पानी के टैंकर मंगवाए गए। टैंकर आते तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही माना जा रहा है।
पटि्टयां तक गिर गई
दुकान में आग इतनी जबर्दस्त थी कि दुकान की पटि्टयां तक गिर गई। इसी कारण दुकान में रखा बचा हुआ सामान टूट गया। दुकान के पास ही सब्जी की दुकान है। वहां कोई नुकसान नहीं हुआ।
नहीं है फायर ब्रिगेड
बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड नहीं होने से बड़ी समस्या हो रही है। पहले भी खाजूवाला, लूणकरनसर, श्रीडूंगरगढ़ व श्रीकोलायत में फायर ब्रिगेड नहीं होने से भारी नुकसान हुआ है। पिछले दिनों में गांवों में सबसे ज्यादा आगजनी की घटनाएं हुई है लेकिन फायर ब्रिगेड कहीं भी नहीं है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
23 October 2022 12:40 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com