11 February 2023 01:16 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
तापमान में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला एक बार थम गया है, अचानक सर्दी और कोहरे के चलते बीकानेर में न्यूनतम तापमान में कमी आई है। पिछले चौबीस घंटे में वैसे तो न्यूनतम पारा पंद्रह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लेकिन रात में पारा लुढ़क गया। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिन तक बीकानेर में हल्की सर्द हवाओं का एहसास होता रहेगा। एक सामान्य पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में ये परिवर्तन आया है।
शुक्रवार दोपहर तक जहां पंखों का सहारा लेना पड़ रहा था, वहीं रात ग्यारह बजे बाद बीकानेर में ठंडी हवाएं चलने लगी। बादलवाही के चलते रात में ही कोहरा बढ़ गया। सुबह शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दूर तक कोहरा नजर आया, हालांकि विजिबिलिटी में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। औस के कारण वाहन सुबह गीले नजर आए। आठ बजे तक घना कोहरा रहने के कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कुछ कम रही।
लूणकरनसर से श्रीगंगानगर जाने वाले मार्ग पर कोहरे का असर रहा। यहां विजिबिलिटी भी कम रही। ऐसे में भारी वाहन खड़े रहे। नौ बजे बाद ही वाहनों की रफ्तार कुछ तेज हुई, जब कोहरा कम हुआ। इसके अलावा अरजनसर, महाजन में भी कोहरा रहा। बीकानेर शहर से गुजर रहे तीनों नेशनल हाईवे पर कोहरे का असर रहा। आने वाले दिनों में बीकानेर में सर्दी का असर रह सकता है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com