24 January 2022 01:46 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार हिंडोली, 24 जनवरी। बूंदी के हिंडोली थाना पुलिस पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों से मिलीभगत करने के आरोप पीड़िता के परिजनों ने लगाए है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना को एक महीने से अधिक का समय होने को आया, लेकिन पुलिस की ओर से आज तक आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित पक्ष ने बूंदी एसपी को परिवाद देकर हिंडोली थानाधिकारी की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाई है। उन्होंने हिण्डोली थाने के अलावा अन्य किसी सक्षम पुलिस अधिकारी से दुष्कर्म के मामले की जांच करवाने की मांग की है।
गौरतलब है कि 19 दिसंबर 2021 की रात 11 बजे नाबालिग पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि घर के बाहर से जबरन आधा दर्जन आरोपी उसे उठाकर ले गए। गैंगरेप कर गांव के दूर नदी के पास पटक कर भाग गए। जिस पर हिंडोली थाना पुलिस ने मेडिकल मुआयना करवाकर मामले की जांच शुरू की। घटना के एक महीने बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार में आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने एसपी को सौंपे परिवाद में यह भी कहा है कि लगातार आरोपी जान से मारने की धमकियां दे रहे है।
इधर इस मामले से जुड़े हिंडोली थानाधिकारी मुकेश मीणा का कहना है कि परिवार ने जो आरोप लगाए है वह गलत है। उनको लगता है कि दूसरे थाने से जांच करवानी है तो दूसरे थाने को भी जांच सौंप दी जाएगी। साथ में यह भी कहा कि जल्द मामले में कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
04 July 2024 08:46 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com