31 December 2022 01:00 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर के जस्सूसर गेट क्षेत्र में रहने वाली एक तेरह वर्ष की लड़की को पास में ही रहने वाला युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस आशय का आरोप लगाते हुए लड़की की मां ने नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है। ये परिवार यहां बिहार से मजदूरी के लिए आया हुआ है और कुछ समय से जस्सूसर गेट क्षेत्र में बीकाणा हॉस्पिटल के पास रह रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी तेरह साल की बेटी पर पास ही रहने वाले मोहम्मद अली की बुरी नजर थी। पिछले कई दिनों से वो उसे गलत नजर से देख रहा था। इस बीच शुक्रवार सुबह नौ से साढ़े नौ बजे के बीच उसकी बेटी घर से गायब थी। इधर-उधर पता करने पर वो नहीं मिली। आरोप है कि मोहम्मद अली ही उसे बहला फुसलाकर ले गया है। ये भी आरोप है कि मोहम्मद अली उसकी महज तेरह साल की बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे भगा ले गया है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज करके लड़की की खोजबीन शुरू कर दी है। नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि लड़की की तलाश की जा रही है।
बड़ी संख्या में बिहारी
जस्सूसर गेट से बीकाणा अस्पताल के बीच में बड़ी संख्या में बिहारी मजदूर रहते हैं। बिहार के मधुबनी सहित अनेक क्षेत्रों से आए ये बिहारी बीकानेर में मजदूरी करते हैं। विवाह कार्यक्रमों में काम करते हैं। पिछले दो दिन से नाबालिग लड़की के गायब होने से इन लोगों में भारी आक्रोश है।

RELATED ARTICLES
14 March 2024 05:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com