03 January 2023 06:14 PM

जोग संजोग टाइम्स,
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार को यूपी पहुंची। गाजियाबाद में प्रियंका गांधी ने भाई राहुल गांधी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। राहुल और प्रियंका करीब 6 किलोमीटर चलने के बाद वापस दिल्ली लौट गए। इस बात की पुष्टि यात्रा से जुड़े सुरक्षा अधिकारी ने की है। राहुल और प्रियंका एक ही कार से खजूरी पुस्ता रोड होते हुए दिल्ली गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि राहुल और प्रियंका गांधी कल सुबह दिल्ली से कार से चलेंगे और बागपत पहुंचकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले लोनी बॉर्डर पर बने मंच पर राहुल और प्रियंका एक साथ नजर आए। प्रियंका के कंधे पर हाथ रखकर राहुल गांधी आगे बढ़ते दिखे। मंच से प्रियंका ने भाई राहुल को योद्धा बताया। प्रियंका ने कहा, “मेरे बड़े भाई… इधर देखो, सबसे ज्यादा गर्व आप पर है। सत्ता का पूरा जोर लगाया गया। सरकार ने हजारों करोड़ रुपए खर्च किए, इनकी छवि को खराब करने के लिए, लेकिन ये डरे नहीं। इन पर एजेंसी लगाई गईं। योद्धा हैं… योद्धा हैं। अडाणी-अंबानी ने बड़े-बड़े नेता खरीद लिए। देश के सभी PSU खरीद लिए। देश की मीडिया खरीद ली, लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए। न खरीद पाएंगे।”

RELATED ARTICLES
13 August 2022 12:30 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com