16 November 2022 01:59 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
कमर्शियल और रिहायशी क्षेत्रों में वसूली नहीं होने से निगम पर वित्तीय भार, कंपनी पर समझौता उल्लंघन का आरोप
एजी ऑडिट की ओर से मीमाे मिलने के बाद नगर निगम यूजर चार्ज काे लेकर सीरियस हाे गया है। बीकानेर वेस्ट केयर कंपनी काे नगर निगम ने अब सिर्फ 45 दिन का समय दिया है। अगर इस बीच कमर्शियल में 80 प्रतिशत अाैर आवासीय क्षेत्र में 60 प्रतिशत यूजर चार्ज की वसूली नहीं हुई ताे कंपनी काे पेनल्टी भुगतनी हाेगी।16 जुलाई 2021 से शहर में घर-घर कचरा संग्रहण का काम शुरू हुआ था। नियमाें के तहत शुरू के तीन माह सभी काे यूजर चार्ज से छूट थी। 15 अक्टूबर से कमर्शियल क्षेत्र में 30 प्रतिशत तक यूजर चार्ज की वसूली करनी थी जाे नहीं हुई। 16 जनवरी 2022 से आवासीय क्षेत्र की 30 प्रतिशत और कमर्शियल क्षेत्र की 60 प्रतिशत वसूली करनी थी।तीसरी चरण भी शुरू हाे गया। इसके तहत 80 प्रतिशत कमर्शियल और आवासीय क्षेत्र के 60 प्रतिशत इलाके में यूजर चार्ज वसूला जाना चाहिए था। मंगलवार को नगर निगम आयुक्त ने कंपनी को हिदायत देते हुए 31 दिसंबर तक का वक्त दिया है। कहा, अगर इस समय के बीच यूजर चार्ज की वसूली नहीं हाेती ताे एक जनवरी से पेनल्टी कटनी शुरू हेागी जिसके लिए कंपनी खुद जिम्मेवार हाेगी।यूजर चार्ज सरकार के नियमाें के तहत वसूले जाएंगे। नगर निगम हर महीने कंपनी काे लाखाें रुपए का भुगतान करता है। यूजर चार्ज की वसूली नहीं हाेगी ताे निगम कब तक अपने स्तर पर इतना बड़ा भुगतान करता रहेगा। टेंडर की शर्त पूरी नहीं की ताे हमें एक्शन लेना हाेगा। -गाेपालराम विरदा, आयुक्त नगर निगम
एजी ऑडिट; यूजर चार्ज में सरकार के नियम चलेंगे
यूजर चार्ज काे लेकर एजी ऑडिट ने स्पष्ट कर दिया कि यूजर चार्ज की वसूली सरकार के नियमाें के तहत हाेगी। सरकार के नियमों काे बदलने का हक बाेर्ड काे नहीं है। इसलिए अब कंपनी पर यूजर चार्ज वसूलने का दबाव अाने लगा है क्याेंकि अब तक ना ताे कमर्शियल इलाके का मापदंडाें के मुताबिक यूजर चार्ज वसूला गया और ना ही आवासीय क्षेत्र में। 45 दिन में यूजर चार्ज की वसूली नामुमकिन सा काम है। इसलिए जनवरी में कंपनी पर जुर्माना लगना तय है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
17 October 2022 12:04 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com