30 July 2023 06:01 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
बीकानेर भाजपा के लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल शनिवार से लापता हैं। उनकी बाइक शोभासर झील के पास मिली है। सूचना पर बीछवाल थाना पुलिस और शहर व देहात भाजपा जिला अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ टीम झील में तलाश कर रही है।लालगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष आरसीपी कॉलोनी निवासी विनोद करोल (50) शनिवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे। शाम तक नहीं लौटे तो उनके पुत्र ने बीछवाल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल फोन लोकेशन व उनके जानने वालों से पता करने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। विनोद ने लापता होने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था- अपना ख्याल रखना... शायद हम फिर कभी न मिलें।रविवार सुबह शोभासर झील के पास विनोद की बाइक मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य और देहात भाजपा अध्यक्ष जालम सिंह भाटी वहां पहुंचे। बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त ने झील में तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद डॉग् स्क्वायड टीम भी पहुंची और आसपास क्षेत्र में तलाश कर रही है।
कल शाम तक की मिल रही लोकेशन
अब तक की जांच में शनिवार शाम 6.40 बजे आरसीपी कॉलोनी के पास विनोद की लोकेशन आ रही है। अब ये पता लगाया जा रहा है कि बाइक वहां कैसे पहुंची?

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
26 January 2023 02:29 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com