11 February 2022 11:30 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार जिले के लूणकरणसर थाना इलाके में दो ट्रकों की भिड़त में दो जने जिन्दा जल गये है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग बामनवाली के पास यह हादसा हुआ है। जिसमें दोनों ट्रकों के चालक के जिन्दा जलने के समाचार है। हाइवे पुलिस व आसपास के ट्रक चालकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई।जानकारी के अनुसार देर रात बामनवाली के पास हाइवे पर तेज गति से दोनों ट्रक आमने सामने जा रहे थे। दोनों ट्रकों में जबर्दस्त टक्कर हुई। इससे ट्रक के अगले हिस्से में आग लगी। ट्रक चला रहे हंसेरा निवासी 45 साल के शेराराम जाट और पुरबसर गां के 24 साल के विनोदकुमार नायक की आग की चपेट में आ गए। ऐसे में दोनों जिंदा जल गए। वहीं इसी में एक ट्रक में बैठा लिछीराम भी घायल हो गया। उसे जैसे-तैसे बचा लिया गया। लिछीराम शेराराम का पुत्र बताया जा रहा है। मृतकों के शव पूरी तरह जल गए हैं। बचे-खुचे अवशेष अब लूणकरनसर की मोर्चरी में रखे जा रहे हैं। वहीं लिछीराम को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।इसी रास्ते से गुजर रहे ट्रकों के चालक आग लगी देख रुक गए थे। वहीं से पुलिस को फोन किया गया। करीब बीस मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल के लिए रवाना किया। लिछीराम ने घटना के बाद केबिन से कूदकर अपनी जान बचा ली लेकिन ट्रक चालक की जान वो भी नहीं बचा सका। पुलिस ने ही मौके पर दमकल बुलाई। दो दमकलें आई, जिससे आग पर काबू पाया जा सका। आग सिर्फ केबिन तक थी, थोड़ी बढ़ती तो डीजल टैंक में भी आग लग सकती थी

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
09 January 2023 06:08 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com