30 December 2022 05:10 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
पति के टॉर्चर से पत्नी इतना परेशान हो गई कि उसने साड़ी का फंदा लगा अपनी जान दे दी। महिला की 10 महीने पहले ही शादी हुई थी। कुछ दिनों तक तो सबकुछ सही चला लेकिन इसके बाद उसे टॉर्चर करने लगे। महिला की मां ने आरोप लगाया कि उसका पति बीच रास्ते पिटाई कर देता था। वह कई बार कह भी चुकी थी कि लड़का सही नहीं है।
मामला उदयपुर के नाई थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम 5 बजे का है। विवाहिता ने साड़ी का फंदा लगाया था। महिला का शुक्रवार सुबह महाराणा भूपाल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं मृतका की मां लक्ष्मी बाई की ओर से नाई थाना क्षेत्र में पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
सीआई श्याम सिंह रतनू ने बताया कि जिस वक्त विवाहिता ने फांसी लगाई, उस वक्त घर में कोई नहीं था। मां की रिपोर्ट पर ससुर तुलसी राम प्रजापत (48), सास जशोदा बाई (46), पति निर्मल प्रजापत और ननद गरिमा प्रजापत के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
11 November 2021 12:26 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com