10 June 2022 03:19 PM
जोग संजोग टाइम्स,
भरतपुर में पत्नी से परेशान एक युवक ने गुरुवार देर रात पुलिस चौकी में चूहे मारने की दवा खा ली। इसके बाद अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई और उसे हाॅस्पिटल में एडमिट करवाया गया। सामने आया कि दोनों भाइयों की एक ही घर में शादी हुई थी। दोनों की पत्नियां आए दिन परेशान करती थी। गुरुवार को भी बड़े भाई का पत्नी से झगड़ा हुआ तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर दिया। पुलिस घर पहुंची और बड़े भाई को पकड़ ले गई। वह भी पीछे-पीछे पुलिस चौकी पहुंचा और पत्नियाें के टॉर्चर का जिक्र करते हुए सुसाइड करने का प्रयास किया।
मामला शहर के रंजीत नगर इलाके का है। मां रामवती ने बताया कि 6 साल पहले बेटे लोकेश(33) और बबीता (27) व योगेश (28) और संगीता (24) की शादी हुई थी। दोनों बहनें हैं और आगरा की रहने वाली है। मां ने बताया कि ओरन सिंह नाम के व्यक्ति ने रिश्ता करवाया था। जो दोनों बहू के दूर रिश्ते में फूफा लगता है। 2 साल पहले ओरन सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद ओरन सिंह के लड़के विनोद और जितेंद्र उनके घर आने लगे। दोनों योगेश और लोकेश के घर नहीं होने पर आया करते थे।
सास को दोनों के अवैध संबंध का शक हुआ तो झगड़ा कर 2 साल पहले दोनों बहन आगरा अपने घर चली गई। 3 महीने पहले लोकेश और योगेश के पिता बीदाराम की मौत होने पर आई थी। मां रामवती ने बताया कि तभी से दोनों ने दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया। गुरुवार को भी लोकेश और बबीता के बीच झगड़ा हो गया था। इस पर बबीता ने कंट्रोल रूम फोन कर दिया। पुलिस लोकेश को रेलवे चौकी लेकर पहुंची। इधर, छोटा भाई योगेश रोज-रोज के झगड़े से परेशान चौकी पहुंचा और चूहे मारने की दवा खा ली। योगेश अभी आरबीएम अस्पताल में भर्ती है।
सास बोलीं: दोनों बहुओं के अवैध संबंध, घर बेचना चाहती है
रामवती का आरोप है कि उसकी दोनों बहुओं के अवैध संबंध है। रोजना के झगड़े से परेशान उसने दोनों बेटे और बहुओं को घर से निकाल दिया था। बेटे घर छोड़ने को तैयार थे लेकिन दोनों बहू घर छोड़ कर नहीं जाना चाहती है। रामवती का कहना है कि दोनों बहू चाहती है कि घर बेच आगरा चली जाए। जबकि, वे ऐसा नहीं करने देना चाहती। लोकेश मेडिकल की दुकान पर काम करता है। छोटा भाई योगेश कपड़ों पर प्रेस करने की ठेली लगाता है। लोकेश और बबीता के 2 लड़के हैं। योगेश पत्नी संगीता के कोई बच्चा नहीं।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com