01 February 2023 01:26 PM

जोग संजोग टाइम्मंस बीकानेर ,गलवार काे सीजन का चाैथा काेहरा पड़ा। घनत्व ज्यादा ना होने के बाद भी कोहरे के साथ ओस ने फिर ठंडक का अहसास बढ़ा दिया। 180 मीटर के बाद अंधेरा दिखाई देने लगा हाेगा।
सोमवार को आसमान साफ था। दिनभर हवा भी चलीं। हवा दक्षिणी थी। शाम सात बजे के बाद हवा थम गई। ये इस बात के संकेत थे कि मंगलवार को कोहरा पड़ेगा। कोहरे के साथ ओस भी गिरी। जिससे धरती पर नमी बढ़ गई। हालांकि सुबह चार बजे घना कोहरा था लेकिन छह बजे के बाद हलका हुआ पर सात बजे के बाद फिर बढ़ गया।
10 बजे तक काेहरे के असर रहा मगर जैसे ही धूप निकली काेहरा ताे छंट गया लेकिन सर्दी का अहसास बरकरार रहा। हालांकि सोमवार की तुलना में मंगलवार को ठंडक तुलनात्मक ज्यादा थी फिर भी न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जाे सामान्य के दायरे में है। यानी काेहरे के बाद भी ठंडक सामान्य से ज्यादा नहीं हुई। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड किया गया।
आगे क्या : 8 से 10 डिग्री रहेगा न्यूनतम पारा
आने वाले दिनाें में अब ना ताे पश्चिमी विक्षाेभ का काेई इशारा है ना काेहरे की संभावना। माैसम सामान्य और शुष्क रह सकता है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। दिन के तापमान में आंशिक बढ़ाेतरी हाेगी और 26 डिग्री तक जाने की आशंका है। यानी कड़ाके की सर्दी से इस सप्ताह राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES
13 November 2021 10:59 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com