30 September 2022 12:21 PM
जोग संजोग टाइम्स,
कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दावेदारों के पास नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। दिग्विजय सिंह ने कल ही कह दिया था कि वे नॉमिनेशन फाइल करेंगे। अब मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने भी नॉमिनेशन फाइल करने की बात खुद ही कही है। खड़गे ने दिग्विजय सिंह से मुलाकात की है। क्या बात हुई, ये अभी सामने नहीं आया है। अभी तक दोनों ही अध्यक्ष पद के दावेदार हैं।
गुरुवार रात दिल्ली में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के घर कांग्रेस पार्टी के G-23 गुट की बैठक हुई। बैठक में मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण, बीएस हुड्डा समेत कांग्रेस G-23 खेमे के कई बड़े नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद आनंद शर्मा राजस्थान के CM अशोक गहलोत से मिलने दिल्ली के जोधपुर हाउस पहुंचे। इस मीटिंग के बाद मनीष तिवारी का नाम भी दावेदारों में चल रहा है।
थरूर बोले- हमारे बीच दोस्ताना मुकाबला होगा
थरूर ने दिग्विजय से मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘हम दोनों सहमत हुए हैं कि हमारे बीच प्रतिद्वंद्वियों जैसी लड़ाई नहीं है, बल्कि सहयोगियों के बीच दोस्ताना मुकाबला होगा। दोनों चाहते हैं कि कांग्रेस ही विजयी हो।’ जवाब में दिग्विजय सिंह ने लिखा: ‘मैं शशि थरूर से सहमत हूं। हमारी लड़ाई भारत की सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ है। हम दोनों गांधीवादी और नेहरूवादी विचारधारा में भरोसा रखते हैं और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
26 April 2022 03:00 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com