13 October 2022 01:26 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
फुटपाथ पर नहीं लगेगी दुकाने,दीपावली पर इस बार सार्दुल सिंह सर्कल से कोटगेट तक सड़क फुटपाथ व सड़क के मध्य दुकानें नहीं लगेगी। सड़क के दोनों ओर सफेद लाइनिंग के अंदर रेड कारपेट बिछाया जाएगा। फुटपाथ और सड़क पर कोई भी विक्रेता सामान विक्रय नहीं कर सकेंगे। ऐसे विक्रेताओं को बैठने के लिए रतन बिहारी पार्क में स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। मंगलवार को दीपावली को लेकर कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था संधारण को लेकर हुई बैठक में यह निर्देश संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन ने दिए। उन्होंने सार्दुल सिंह सर्कल से कोटगेट तक क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक अथवा आवश्यकता अनुरुप इसका पुननिर्मर्माण करवाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए।
दुकानों के बाहर नहीं रख सकेंगे सामान
दीपावली पर आमजन को आवागमन में कोई दुविधा नहीं हो, इसके लिए बाजारों में दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर विक्रय नहीं कर सकेंगे। संभागीय आयुक्त के अनुसार यदि दुकानदार दुकान से बाहर सामान रखकर विक्रय किया जाता है तो नगर निगम व नगर विकास न्यास की ओर से हटाने की कार्यवाही की जाएगी। नगर विकास न्यास की ओर सड़क के दोनों ओर रेड कारपेट बिछाया जाएगा।
सख्ताई से हटेंगे वाहन
संभागीय आयुक्त ने शहर में यातायात को व्यविस्थत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित पार्किंग निषेध क्षेत्र तथा त्योहार के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट की ओर से निर्धारित पार्किंग निषेध क्षेत्र में पार्किंग पाए जाने पर वाहनों को कड़ाई से हटाया जाए। कि नो व्हीकल जोन में वाहनों को ले जाने के लिए पूर्ण विचार करने के उपरान्त ही पास जारी किए जाएं।बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी, नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, यातायात निरीक्षक रमेश सर्वटा मौजूद रहे
यह व्यवस्था भी रहेगी
– फड़ बाजार प्वाइंट, कोटगेट के अंदर सार्दूल स्कूल तक और जोशीवाड़ा क्षेत्र में तथा स्टेशन रोड़ पर थ्री व्हीलर्स खडे नहीं रख सकेंगे- अम्बेडकर सर्किल से मेजर पूर्णसिंह सर्किल तक लगे हुए सीमेन्ट के ब्लॉक की होगी सफाईत्योहारों के दौरान शहर के सभी वार्डों में समुचित साफ-सफाई व्यवस्था होगी सुनिश्चित- पब्लिक पार्क के सभी फंव्वारे व लाइट्स होगी चालू– अच्छी सजावट वाली दुकानें व बाजार होंगे सम्मानित

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
03 January 2023 06:03 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com