17 January 2022 11:34 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार चूरू शहर की तारानगर रोड पर स्थित वन विभाग की जमीन में रविवार सुबह फंदा लगाकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाकर दोस्तों और परिजनों को शेयर किया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी सतीश कुमार यादव ने बताया कि वार्ड-56 निवासी दिनेश कुमार चांदोलिया (26) ने सुसाइड किया है। वह मोचीवाड़ा में हेयर सैलून की दुकान करता था। रविवार सुबह तारानगर रोड पर वन विभाग की जमीन पर पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले बनाए वीडियो में सबको हैलो बोलते हुए कहा कि इस समय बहुत ही ठंडी हवा की लहर चल रही है। मैं इस वक्त शहर के एक धार्मिक स्थल के पास पहुंच गया हूं। ओस की बूंदे भी लगातार गिर रही है। युवक ने कहा कि वो मरने के लिए जा रहा है, अब वो जीना नहीं चाहता है। उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाए। अब आखिर बार उसे सब लोग देख ले, अब वो मरने के लिए जा रहा है।

RELATED ARTICLES
14 June 2021 05:24 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com