26 June 2021 10:53 AM

बीकानेर। महाजन कस्बे में रंजिश को लेकर चचेरे भाइयों द्वारा समीपवर्ती मनोहरिया के पास रोही में पीट-पीटकर अपने ही भाई की हत्या करने के मामले
में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
महाजन सीआई रमेश कुमार न्योल ने बताया कि थाना क्षेत्र के मनोहरिया की रोही में पुरानी रंजिश को लेकर अपने ही परिवार के चचेरे भाई को पीट-पीटक
र हत्या करने का मामला गुरुवार को थाने में दर्ज हुआ था। परिवादी मघाराम जाट निवासी रोझा ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए अपने चचेरे भाइयों मोहनलाल व
पूर्णाराम के खिलाफ अपने भाई देवीलाल जाट की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार सुबह मनोहरिया
के पास एक खेत से मृतक युवक का शव बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दूसरे दिन ही दोनों नामजद आरोपियों
मोहनलाल व पूर्णाराम को गिरफ्तार कर लिया। सीआई न्योल ने बताया कि दोनों आरोपियों को भीखनेरा-कांकड़वाला के पास रोही से गिरफ्तार किया गया
है। पुलिस दोनों आरोपियों से हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES
01 July 2022 06:38 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com