11 December 2022 01:30 PM
जोग संजोग टाइम्स,
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर महाजन फायरिंग रेंज में आसमान में अचानक हरकत होती है। दो हेलिकॉप्टर नजर आते हैं। एक मैदान में उतरता है। स्पेशल फोर्सेज के कमांडो नीचे उतरकर पोजिशन लेते हैं। कुछ देर बाद दूसरा हेलिकॉप्टर आता है। हवा में ही रुक जाता है। उसमें से भी स्पेशल फोर्सेज के कमांडो रस्सी की मदद से उतरते हैं। सभी दबे पांव आगे बढ़ कर एक नंबर मकान को घेरते हैं। इस मकान में चार आतंकी छिपे हैं। अचानक धमाका होता है और दरवाजा टूट जाता है। सैनिक घर के अंदर प्रवेश करते हैं। आतंकी से सामना होते ही उस पर टूट पड़ते हैं। दो आतंकी नीचे कमरे में और दो फर्स्ट फ्लोर पर ढेर हो जाते हैं।
इसी प्रकार मकान नंबर 6 को भी आतंकियों से मुक्त कराया जाता है। 15 नंबर और 48 नंबर डबल स्टोरी मकान से अचानक फायरिंग शुरू हो जाती है। आतंकी सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर देते हैं। स्पेशल फोर्सेज के जाबांज उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते हैं। आतंकी घर से बाहर निकल कर सैनिकों पर गोलियां बरसा रहे हैं। उसी समय ग्रेनेड का धमाका होता है। झाड़ियों में आग लग जाती है और दो आतंकी मारे जाते हैं। एक मरने का नाटक करता है। सैनिक जैसे ही उसके करीब जाते हैं वह गोली चला देता है। एक सैनिक जख्मी हो जाता है। उसी वक्त डबल स्टोरी मकान से एक आतंकी भागने लगता है। सेना की डॉग स्क्वायड पीछा करती है। ट्रेंड डॉग उसे पकड़ राइफल छीन कर भाग जाता है। अंत में पूरे गांव में तलाशी अभियान चलाया जाता है। जब सेना संतुष्ट हो जाती है कि अब और आतंकी नहीं है तो ऑल क्लीयर का संकेत दे दिया जाता है।
यह लाइव सीन पाक सीमा के पास भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास ‘ऑस्ट्रो हिंद’ का है जो एशिया की सबसे बड़ी में से एक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शनिवार को हुआ। आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ काउंटर टेररिज्म के जॉइंट ऑपरेशन का आगाज 8 नवंबर की रात 9 बजे हुआ था। इंटेलिजेंस और सर्विलांस सिस्टम के जरिए सेना को सूचना मिलती है की चिड़ासर गांव में कुछ आतंकी घुस आए हैं और उन्होंने कुछ घरों पर कब्जा कर ग्रामीणों को बंधक बना लिया है
दोनों देशों के 60-60 सैनिकों की टुकड़ियों ने सेक्शन, प्लाटून और कम्पनी स्तर पर प्लानिंग की। एयर फोर्स से तालमाल स्थापित किया और शनिवार को हमला कर आतंकियों से गांव को मुक्त कराया। इस अभ्यास में कुल 10 आतंकियों में से 6 मारे गए जबकि 4 को जिंदा पकड़ लिया गया। इसके बाद दोनों देशों के सैनिकों ने लाइव रिफ्लेक्ट फायरिंग में अपना कौशल दिखाया। 150,100 और 50 मीटर की दूरी से टारगेट को भेदा। रक्षा प्रवक्ता कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि 28 नवंबर को शुरु हुए अभ्यास का समापन रविवार को समारोह के साथ होगा।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com