25 March 2022 11:54 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार आगामी 2 अप्रैल को गौतम जयंती पर्व को लेकर गुर्जरगौड़ ब्राह्मण हितकारिणी सभा ने तैयारियां शुरू कर दी है । इसी क्रम में सभा के अध्यक्ष किसन जोशी ने गौतम जयंती समारोह के लिए विजय पाईवाल को कार्यक्रम का संयोजक मनोनीत किया है । जोशी ने बताया विजय पाईवाल को महर्षि गौतम जयंती समारोह पर हवन आरती एवं महाप्रसादी का आयोजन व नारायण सेना 108 द्वारा प्रस्तावित रैली के स्वागत सहित अन्य जिम्मेदारी सौंपी गई है । जोशी ने बताया गौतम जयंती के दिन नारायण सेना 108 द्वारा प्रस्तावित समाज की रैली भीनासर से रवाना होकर करमीसर रोड़ स्थित मुख्य समारोह स्थल महर्षि गौतम भवन आएगी। कार्यक्रम के संयोजक विजय पाईवाल ने समाज के युवाओं से इस रैली में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है ।

RELATED ARTICLES
25 December 2021 02:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com