29 December 2021 12:29 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर बुधवार की सुबह आई रिपोर्ट ने बीकानेर की चिंता बढ़ा दी है। पहली रिपोर्ट में एक साथ दस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें बीकानेर नगरीय क्षेत्र सहित नोखा भी शामिल हैं। उपनगर गंगाशहर का 74 वर्षीय वृद्ध, बारह गुवाड़ की 63 वर्षीय महिला, पवनपुरी का 45 वर्षीय व्यक्ति, के के कॉलोनी का 55 वर्षीय व्यक्ति व आचार्यों की घाटी के नीचे, अजीत फाउंडेशन के पास 4 वर्षीय शिशु व 85 वर्षीय वृद्धा पॉजिटिव निकली है। इसके अतिरिक्त आर्मी केंट का 51 वर्षीय जवान, नोखा के वार्ड नंबर 40 का 55 वर्षीय व्यक्ति, 36 वर्षीय युवक व नोखा के रायसर का 70 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव पाए गए हैं।
बता दें कि अबकी बार परिवार के परिवार ही कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। आचार्यों की घाटी क्षेत्र के दोनों पॉजिटिव पहले आए पॉजिटिव परिवार से हैं। इसके अतिरिक्त व्यास कॉलोनी के एक परिवार के 7-8 लोग पॉजिटिव आए थे। उससे पहले भी 2-3 परिवार चपेट में आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES
22 April 2022 06:33 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com