15 September 2022 02:53 PM

जोग संजोग टाइम्स,
उत्तर प्रदेश के जिले लखीमपुर खीरी क्षेत्र में बुधवार शाम दलित परिवार की 17 और 15 साल की दो नाबालिग बहनों की लाशें पेड़ पर लटकी मिली जिसके बाद लड़कियों के परिजनों ने कहा कि दोनों की लाशें मिलने के 3 घंटे पहले घर से बाहर उनका अपहरण किया गया था और घर वालों ने बताया कि बेटियों के अपहरण के बाद हत्या की गई है ।
हालांकि पुलिस ने पहली नजर में खुदकुशी का संदेह जताया है लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों की पहचान छोटू जुनैद सोहेल हाफिजुर करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई है आरोपी जुनैद को भागते हुए मुठभेड़ में पकड़ा गया है जहां उसके पैर में एक गोली भी लगी है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सारी हकीकत साफ हो जाएगी उसका इंतजार किया जा रहा है मामले में मां की शिकायत के बाद आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों ने घर से आधा किमी दूर करने के खेत में पेड़ से लटकी बहनों की लाशों को देखा तो तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी और घटना के बाद जैसे ही लोगों को जानकारी मिली तो लोग गुस्से में सड़क पर जाम विरोध करने लगे पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद ही नाकाबंदी हटाई गई पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि घटना की पूरी जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
06 January 2023 02:37 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com