23 December 2021 12:56 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कल आरपीएससी के स्थापना दिवस पर अनेक भर्तियों की घोषणा की थी। कल ही आरपीएससी ने साल 2022 की सभी भर्तियों का कैलेंडर भी जारी किया था। कैलेंडर देखने के बाद बेरोजगार युवाओं को बड़ी निराशा हाथ लगी है। आरपीएससी के 2022 के वार्षिक कैलेंडर में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का कोई टाइम टेबल जारी नही किया है। डॉ बी डी कल्ला से पूर्व के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सार्वजनिक रूप से फर्स्ट ग्रेड और सेंकड भर्ती को नए साल से पूर्व निकालने की घोषणा की थी। डोटासरा ने 6000 फर्स्ट ग्रेड और 10000 सेंकड ग्रेड शिक्षक भर्ती निकालने की बात कही थी अब अगर आरपीएससी के कैलेंडर में शिक्षक भर्ती का जिक्र ही नही है तो क्या इसका मतलब ये है कि दोनों शिक्षक भर्तियां अब गहलोत सरकार के अंतिम वर्ष 2023 तक टाल दी गई है। आपणी हथाई के सैंकड़ों पाठकों द्वारा भी यही सवाल उठाया गया है, इसलिए नए शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला से गुजारिश है कि वे बेरोजगार युवकों की शंका को मिटाएं और बताएं कि आखिरकार फर्स्ट ग्रेड और सेंकड ग्रेड शिक्षक भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन कब जारी होगा।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com