02 July 2021 05:34 PM

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को राउंड-अप किया है। वहीं एक आरोपी का इलाज पीबीएम में चल रहा है। उधर मृतक विक्रम नायक के परिजन मोर्चरी के आगे धरने पर बैठे हैं। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
पूरी पिक्चर अभी तक साफ नहीं हो पाई है। मृतक विक्रम के साले युवराज ने मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप लगाया है कि उसकी कुछ दिनों पहले आरोपियों से रंजिश हो गई थी। रंजिश सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ी बताई जा रही है। बीती रात जब युवराज व उसका जीजा विक्रम जा रहे थे, तब नोखा रोड़ भीनासर में दोनों को घेर लिया गया। दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हुई। सीओ पवन भदौरिया ने बताया कि घटनास्थल पर घना अंधेरा था। भीड़ में किसने किसको मारा इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। आशंका है कि घटनास्थल पर 20-30 लोगों की भीड़ रही होगी।जांच से पहले कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। विक्रम गोगागेट रहता था। सूत्रों के अनुसार झगड़ा द्विपक्षीय था। लाठियों से भी मारपीट हुई। आरोपी पक्ष से भी एक युवक पीबीएम में भर्ती है। उसके भी सिर पर चोटें आईं हैं।
ख़बर लिखने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।

RELATED ARTICLES
07 September 2022 03:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com