15 November 2022 12:30 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
बीकानेर के हेमासर गांव में बाइक पर जा रहे दो युवकों काे तेज गति से आ रही कैंपर गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्या करने की नीयत से ही बाइक को टक्कर मारी गई थी। घटना के बाद श्रीडूंगरगढ़ थाने पर भीड़ जमा हो गई। अब सीओ श्रीडूंगरगढ़ खुद इस मामले की छानबीन कर रहे हैं।हेमासर निवासी मुखराम सारण और कन्हैयालाल शर्मा बाइक पर श्रीडूंगरगढ़ से हेमासर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही कैंपर ने टक्कर मार दी। इससे मुखराम सारण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कन्हैयालाल गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। मुखराम व कन्हैया को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मुखराम को मृत घोषित कर दिया। मुखराम के सिर पर चोट लगी थी, जिससे काफी खून बह गया।मुखराम के भाई बिग्गा सरपंच जसवीर सारण ने आरोप लगाया कि ये सड़क हादसा नहीं है, बल्कि जानबूझकर हत्या की गई है। हत्या के कारण भी गिनाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस कैंपर ने टक्कर मारी थी, वो टक्कर मारने के बाद वापस पीछे आई थी। सामने से टक्कर मारी गई है।
निष्पक्ष जांच की मांग
विधायक गिरधारी महिया ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। महिया का कहना है कि सड़क हादसा है या फिर हत्या? इस बारे में पुलिस को जांच कर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
01 September 2021 10:33 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com