05 May 2022 10:57 AM
जोग संजोग टाइम्स,
राज्य में आगामी 15 मई से अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। अतिरक्त मुख्य सचिव माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नीचले स्तर तक प्रभावी तरीके से अभियान के संचालन के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की सक्रिय भागीदारी तय करते हुए जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा।
एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल बुधवार को सचिवालय में खान एवं भूविज्ञान विभाग की वर्चुअल आधार पर समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत प्रदेश में खनिज खोज व खनन कार्य को गति देने और अवैध खनन पर कारगर कार्यवाही के निर्देश देते रहे हैं वहीं खान व गोपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया निरंतर समीक्षा करते रहे हैं। यही कारण रहा है कि वर्ष 2021-22 खान व भूविज्ञान विभाग के लिए उपलब्धियों का वर्ष रहा है। विभाग द्वारा 6391 करोड़ 21 लाख रूपये राजकीय राजस्व प्राप्ति सहित रेकार्ड 7720 करोड़ 49 लाख रूपये की राशि प्राप्त की है। इसमें 45 करोड़ रूपये आरएसएमईटी, 75 करोड़ एनएमईटी और 1208 करोड़ 93 लाख रूपये डीएमएफटी फण्ड मेें जमा हुए हैं। उन्होंने बताया कि खान विभाग के इतिहास में यह अपने आपमें एक रेकार्ड है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चालू वित्तीय वर्ष में भी राजस्व अर्जन से लेकर प्लॉटों के डेलिनियेशन व नीलामी का नया रेकार्ड बनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com